College Fest – Dainik Bharat

About VESCOA

The VES College of Architecture is focused towards developing socio-cultural, environmental, technological, aesthetic & philosophical values in Architectural education. Creating a favourable environment for learning, innovation, integration & leadership has been the key focus of the institute.

मुंबई। वामांगन एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर (VESCOA) ने अपने वार्षिक अंतर-कॉलेजिएट फेस्टिवल ‘शून्य 8.0: आयमा’ का आठवां संस्करण आयोजित किया। पांच दिनों तक चले इस महोत्सव में क्षेत्र के कई शैक्षणिक संस्थानों के छात्रों ने भाग लिया। यहां वास्तुकला (आर्किटेक्चर), तकनीक, कला, सस्टेनेबिलिटी और संस्कृति का बेहतरीन मेल देखने को मिला।

दिग्गजों ने साझा किए अनुभव

फेस्टिवल के प्रमुख आकर्षण ‘कनवर्स’ कार्यक्रम के तहत छात्रों को आर्किटेक्चर, आर्ट और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गजों से संवाद का अवसर मिला।

प्रमुख वक्ता में प्रसिद्ध मूर्तिकार एवं आर्किटेक्ट अर्ज़न खंबाटा, लेखक व लाइफ-स्किल कोच रसिक रमन दास, लोकल आर्किटेक्चर में नवाचार के लिए प्रसिद्ध आर्किटेक्ट जेरार्ड डीकुन्हा, डिजिटल कंटेंट व स्टोरीटेलिंग विशेषज्ञ करण मेहता, आर्किटेक्चरल फोटोग्राफी विशेषज्ञ संतोष बाडे शामिल थे।
 

सांस्कृतिक गतिविधियों की धूम

इस फेस्ट ने छात्रों को पारंपरिक पाठ्यक्रम से इतर कुछ नया सीखने और प्रयोग करने का मंच प्रदान किया। इसमें 3D प्रिंटिंग, आर्किटेक्चर में AI, AR और VR, पैरामीट्रिक व कम्प्यूटेशनल डिजाइन और डिजिटल टेक्टोनिक्स पर व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए।

मैक्रैम, लिप्पन आर्ट, डिजिटल स्केचिंग, सिल्हूट पेंटिंग, इंक इलस्ट्रेशन, मंडला और रेजिन आर्ट जैसी रचनात्मक कार्यशालाएं आयोजित की गईं। डिबेट, क्विज, वेस्टर्न डांस और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव का उत्साह दोगुना कर दिया।

पुरस्कार वितरण व एल्युमनाई मीट

महोत्सव का समापन एल्युमनाई मीट, फेयरवेल सेरेमनी और एकेडमिक अवार्ड्स के साथ हुआ, जिसमें फैकल्टी, स्टाफ और छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया गया। संगीत और डांस प्रस्तुतियों के साथ इस पांच दिवसीय भव्य आयोजन का समापन हुआ।